रजत पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को किया सम्मानित
संवाद सूत्र, ¨डग मंडी : एशियन खेलों में हॉकी में रजत पदक विजेता रही भारतीय महिला हॉकी
संवाद सूत्र, ¨डग मंडी : एशियन खेलों में हॉकी में रजत पदक विजेता रही भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान सविता पूनिया का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत जोधकां व ग्रामीणों की ओर से उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा भी सम्मान समारोह में पहुंचे और उन्हें जीत पर बधाई दी। जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सविता पूनिया की सफलता पर देश को नाज है। केंद्र व प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है जिसकी बदौलत इस बार खिलाड़ियों ने रिकार्ड पदक जीते है। सम्मान समारोह में चेयरमैन राजवीर गोदारा, जोधकां सरपंच रणधीर गोस्वामी, सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया, चेयरमैन हनुमान कुंडू, चेयरमैन वीरेंद्र सहू, सरपंच रोहताश कुसुंबी, सरपंच मुकेश लाखलाण, गदली सरपंच प्रतिनिधि र¨वद्र चौहान, महेंद्र गिरि पूर्व सरपंच, रवि गोदारा पूर्व सरपंच व अमीचंद गिरि, रोशन गिरि सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सविता पूनिया को सम्मानित किया व आशीर्वाद दिया। जोधकां के सरपंच रणधीर गोस्वामी ने कहा कि सविता पूनिया ने अपनी मेहनत के बल पर गांव व देश का नाम विर्श्व में रोशन किया, इस पर हम सबको नाज है।