विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी, घरेलू विवाद के बाद दोनों की मौत

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM (IST)

सिरसा के दशमेश नगर में एक दंपती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पति ने पत्नी ...और पढ़ें

सिरसा में घरेलू विवाद के बाद दंपति की मौत।

सिरसा में घरेलू विवाद के बाद दंपति की मौत।

HighLights

  1. सिरसा में दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

  2. पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की आशंका।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के सदर थाना क्षेत्र में कंगनपुर रोड स्थित दशमेश नगर में बुधवार को एक दंपती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय चंद्रप्रकाश और उसकी 42 वर्षीय पत्नी सिलोचना के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चंद्रप्रकाश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चंद्रप्रकाश का शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, कीर्तिनगर चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद

पड़ोसियों के अनुसार चंद्रप्रकाश मिस्त्री का काम करता था। दंपती के दो बच्चे हैं, जो गुजरात में काम करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद चंद्रप्रकाश अपनी पत्नी सिलोचना को घर के अंदर ले गया था। हालांकि, सुबह हुए विवाद के बाद घर के अंदर क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

शाम को पड़ोसियों को चला घटना का पता

बताया गया है कि शाम को पड़ोसियों ने घर में बने कमरे की खिड़की की जाली से चंद्रप्रकाश का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में उसकी पत्नी सिलोचना का शव भी मिला। प्रारंभिक सूचना में सिलोचना के सिर पर डंडे से चोट मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

घटनास्थल पर शव के पास पुलिस को डंडा भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर कीर्तिनगर चौकी पुलिस, सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।