विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में पानी की डिग्गी में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, परिवार में मातम

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:23 AM (IST)

एक स्कूली छात्र की गांव गोरीवाला में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मृतक ...और पढ़ें

पानी की डिग्गी में डूबने से स्कूली छात्र की मौत। सांकेतिक फोटो

पानी की डिग्गी में डूबने से स्कूली छात्र की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. गोरीवाला गांव में खेत की डिग्गी में छात्र डूबा।

  2. गंगा निवासी विकास कुमार की डूबने से हुई मौत।

  3. सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा।

संवाद सहयोगी, डबवाली। शुक्रवार को गांव गोरीवाला में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव गंगा निवासी विनोद कुमार के बेटे विकास के रुप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में विनोद ने बताया कि उसका चचेरा भाई गुरदास मेहनत मजदूरी के लिए गांव गंगा से गोरीवाला जा रहा था। उसका बड़ा बेटा विकास स्कूल की छुट्टी होने के कारण गुरदास के साथ खेत में चला गया।

चचेरा भाई खेत में काम करने लग गया। उसका बेटा विकास कुछ समय बाद खेत में बनी पानी की डिग्गी की सीढ़ियों पर बैठकर नहाने लग गया। सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण वह पानी की डिग्गी में गिर गया। कुछ समय बाद गुरदास ने देखा कि पानी की डिग्गी में विकास कुमार तैर रहा है।

उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए गोरीवाला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से डबवाली रेफर कर दिया गया। डबवाली में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।