12 जून से कर्मचारी करेंगे सत्याग्रह आंदोलन : भाकर
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक हरिकिशन कं
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक हरिकिशन कंबोज की अध्यक्षता में हुई। संघ के नेता राजेश भाकर ने बताया कि किसानों के चल रहे आंदोलन का सर्व कर्मचारी संघ पूर्ण रूप से समर्थन करता है। सरकार अगर इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हरियाणा के सभी कर्मचारी संघ भी इनके आंदोलन में साथ देंगे। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा कच्चे बिजली कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिलवाने के लिए भी करनाल में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति में सरकार का रवैया सही नहीं होने व इस मामले की हाईकोर्ट में सही तरीके से पैरवी नहीं किए जाने के कारण 55 हजार कर्मचारियों पर गाज गिरी है, जिसके विरोध में पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारी सभी सब यूनिटों पर सरकार के उपमंडल अभियंताओं के माध्यम से मांग पत्र सौंपेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ एव कर्मचारी नेता अशोक पटवारी ने कहा कि उनकी मांग यही है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, समान काम समान वेतन लागू करे और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले की सुप्रीम कोर्ट में जाकर सही तरीके से पैरवी करे। सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो आगामी 12 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह आंदोलन किए जाएंगे वहीं 28 जून को जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर रणवीर फगोड़िया, विजय मजोका, विनोद ठाकुर, आत्माराम, राजकुमार, पतराम, मूलचंद, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ से कुलवंत ¨सह उपस्थित थे।