संदीप मिढ़ा बने व्यापार मंडल की युवा ईकाई के प्रधान
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा ने संदीप मिढ़ा को व्यापार मंडल
By Jagran Publish Date: Sun, 23 Jan 2022 05:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Jan 2022 05:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा ने संदीप मिढ़ा को व्यापार मंडल की युवा इकाई का प्रधान नियुक्त किया है। नियुक्ति पर मिढ़ा ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बियानी, प्रदेश सचिव सुधीर ललित, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कनोडिया व चंद्रयश जैन के साथ-साथ प्रदेश व जिला के सभी शीर्ष व्यापारी नेताओं का आभार प्रकट किया है। संदीप मिढ़ा ने कहा कि उन्हें व्यापार मण्डल द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो व्यापारी हित सर्वाेपरि रखते हुए पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। जल्द ही युवा इकाई के अन्य सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
Edited By: