साध्वी दीक्षा ने किया पौधारोपण
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साहुवाला प्रथम में पौधारोपण किया ग
संवाद सूत्र, बड़ागुढ़ा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साहुवाला प्रथम में पौधारोपण किया गया। साध्वी दीक्षा भारती ने पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। साध्वी ने कहा कि नवरात्रों के पावन अवसर पर हमें पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में मां से सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसलिए इन नवरात्रों में हमें बेटियों के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाते हुए उन्हें सम्मान देना चाहिए। इसी के साथ समाज में फैल रही कुरीतियों को खत्म करने का प्रण भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह वृक्षों का अवैध रूप से कटान है। इसलिए हमें इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए निरंतर पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।