रानियां में खुलेगा ग्रामीण न्यायालय, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
जागरण संवाददाता सिरसा रानियां में ग्रामीण न्यायालय स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र वासियों क
जागरण संवाददाता, सिरसा : रानियां में ग्रामीण न्यायालय स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र वासियों को ऐलनाबाद न्यायालय में नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीण न्यायालय में ही मामलों का निपटान किया जाएगा। रानियां में ग्रामीण न्यायालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 करोड़ 83 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण (भवन एवं सड़के विभाग द्वारा ग्रामीण न्यायालय के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
समय की होगी बचत
रानियां क्षेत्र के लोगों को ऐलनाबाद न्यायालय में मामलों का निपटान होता था। रानियां से ऐलनाबाद जाने के लिए यातायात की दिक्कतें थे। जिससे लोगों को न्यायालय में पहुंचने में दिक्कतें आती थी। अब ग्रामीण न्यायालय रानियां में बनने से जहां समय पर बचत होगी। वहीं इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को कानूनी संबंधी जानकारी भी मिलती रहेगी। ::::::रानियां में ग्रामीण न्यायालय स्थापित होने से काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए पहले क्षेत्र वासियों को ऐलनाबाद व सिरसा जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से क्षेत्र वासियों की मांग चल रही थी। जिसे पूरा कर दिया गया है।
चौधरी रणजीत सिंह, बिजली मंत्री, हरियाणा सरकार