Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रोडवेज सेवा, पांच बसें रवाना

राज्य सरकार द्वारा पड़ोसी राज्यों में बसें चलाए जाने की अनुमति दिये

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 11:31 AM (IST)
चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रोडवेज सेवा, पांच बसें रवाना
चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रोडवेज सेवा, पांच बसें रवाना

जागरण संवाददाता, सिरसा : राज्य सरकार द्वारा पड़ोसी राज्यों में बसें चलाए जाने की अनुमति दिये जाने के बाद बुधवार को सिरसा रोडवेज डिपो की पांच बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। लॉकडाउन से पहले दस बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी। हालांकि अभी पंजाब व उत्तराखंड के लिए कोई बस नहीं चली है।

loksabha election banner

सिरसा डिपो से बुधवार को पांच बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। जिसमें पहली बस प्रात: 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई, बस में सात सवारियों ने ही चंडीगढ़ के लिए टिकट कटवाई। जिसके बाद साढ़े छह बजे, साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे और 10 बजकर 40 मिनट तक पांच बसें रवाना हुई। बसों में 15 से 20 सवारियां ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बसों को चंडीगढ़ रवाना करने से पहले सैनिटाइज किया गया। बसों में सवार यात्रियों को भी मास्क पहनने के बाद ही बसों में एंट्री दी गई। ---------- बुधवार से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को चंडीगढ़ के लिए पांच बसें गई है। उत्तराखंड के लिए अभी बस नहीं चलाई। अभी तक चंडीगढ़ के लिए ही अनुमति मिली है।

--आरएस पूनियां, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.