Move to Jagran APP

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज, परेशानी में फंस सकते हैं यात्री

जागरण संवाददाता, सिरसा: अगर आप बुधवार को रोडवेज बस से कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना र

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 10:42 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज, परेशानी में फंस सकते हैं यात्री
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज, परेशानी में फंस सकते हैं यात्री

जागरण संवाददाता, सिरसा: अगर आप बुधवार को रोडवेज बस से कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर घर से निकले क्योंकि बुधवार को हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी और हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में रोडवेज बसों का चक्का जाम रहेगा। मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों ने गेट मी¨टग कर एक स्वर में कहा कि हर हाल में हड़ताल कामयाब होगी। वहीं हड़ताल को लेकर रोडवेज प्रशासन ने भी रणनीति बना ली है। रोडवेज की ओर से कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार ने एस्मा लगा रखा है, ऐसे में हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। इसके साथ ही रोडवेज ने 40 चालकों व 11 लिपिकों को नोटिस दिए गए हैं। ये कर्मचारी नए लगे हैं और प्रोबेशनल पीरियड में हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा हड़ताल से संबंधित वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मियों ने की गेट मी¨टग

loksabha election banner

सिरसा डिपो प्रांगण में हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी और हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने संयुक्त रूप से गेट मी¨टग की। रोडवेज कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बुधवार को होने वाली हड़ताल के लिए डिपो की सभी यूनियनों ने मिलकर एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ पूर्ण चक्का जाम का बिगुल बजा दिया है। सभी कर्मचारियों ने मिलकर इस हड़ताल को पूरी तरह से कामयाब करने का आश्वासन दिया। जीप जत्था ने आकर पूरे प्रदेश की एकजुटता के बारे में बताया और कहा कि सरकार जो 720 बसें किराए पर लेने की बात कर रही है, यह सरकार द्वारा एक बहुत बड़ा घोटाला है। जिसे कर्मचारी सीबीआइ से जांच ककी भी मांग कर रहे हैं। आम लोगों के मंसूबों पर सरकार डाका डाल रही है। क्योंकि सरकार इन किराए की बसों से रोडवेज का निजीकरण करने का कदम उठाने का प्रयास कर रही है। जिसे कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता, तानाशाही रवैया के कारण ही सरकार की वायदा खिलाफी के कारण ही कर्मचरी बार बार हड़ताल का सहारा ले रहे हैं। सरकार को नींद से जगाने के लिए 5 सितम्बर को पूरी तरह से हड़ताल को कामयाब बनाएंगे। इस अवसर पर राज्य प्रधान दलबीर किरमारा, रमेश सैनी जीप जत्थे में आए। इसके अतिरिक्त डिपो की तरफ से प्रधान रणजीत बाजवा, चमन लाल स्वामी, भीम ¨सह चक्कां, चंचल बिश्नोई, चंद्रशेखर, गुरुदर्शन लवली, रामकुमार चुरणिया, जिला प्रधान आत्माराम सहारण, मदन खोथ सहित कई मेकेनिकल स्टाफ उपस्थित थे। मंगलवार शाम को ही रोडवेज कर्मचारियों की ओर से मुख्य बस अड्डा के गेट के सामने टेंट लगा दिया गया था। रोडवेज कर्मचारी नेता मदन लाल खोथ ने बताया कि हड़ताल पूर्ण रूप से कामयाब होगी। रात से ही कर्मचारी डट जाएंगे और एक भी बस को नहीं निकलने देंगे। उन्होंने बताया कि रोडवेज की जब भी हड़ताल हुई है पूरी तरह चक्का जाम रहा है। रोडवेज सिरसा डिपो के ट्रैफिक इंचार्ज राकेश कंबोज ने बताया कि हड़ताल को लेकर विभाग ने तैयारियां की हुई है। रोडवेज कर्मियों को डयूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बताया गया है कि सरकार ने एस्मा लगाया हुआ है अगर वे किसी तरह की हड़ताल में भाग लेते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही विभाग में भर्ती 40 चालकों व 11 क्लर्कों को नोटिस दिए हैं वे प्रोवेशनल काल में हैं। रोडवेज की हड़ताल को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई है। प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। सिरसा में नायब तहसीलदार ओमप्रकाश को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। डबवाली में विद्युत निगम के एक्सईएन व ऐलनाबाद में रानियां के बीडीपीओ अनिल कुमार में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से दमकल व वज्र वाहन बस अड्डा परिसर में तैनात किए जाएंगे । प्रशासन का प्रयास रहेगा कि हड़ताल कामयाब न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.