Move to Jagran APP

रोडवेज के हड़ताली कर्मचारी लौटे, परंतु डयूटी पर नहीं चढ़ाए

उच्च न्यायालय के आदेश पर रोडवेज कर्मचारी हड़ताल समाप्त करके श

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:25 PM (IST)
रोडवेज के हड़ताली कर्मचारी लौटे, परंतु डयूटी पर नहीं चढ़ाए
रोडवेज के हड़ताली कर्मचारी लौटे, परंतु डयूटी पर नहीं चढ़ाए

जागरण संवाददाता, सिरसा : उच्च न्यायालय के आदेश पर रोडवेज कर्मचारी हड़ताल समाप्त करके शनिवार को ड्यूटियों पर लौट आए। रोडवेज कर्मचारियों के आने से एक बार फिर से सिरसा डिपो व वर्कशॉप में फिर से चहल पहल दिखाई देने लगी है तथा पहले की भांति कार्य शुरू हो गए। ड्यूटी पर लौटे चालकों परिचालकों को अभी बसें नहीं दी गई है। उन्हें देर रात्रि चलने वाली तथा तड़के के समय चलने वाली बसों पर ऑन ड्यूटी किया जाएगा। शनिवार को भी अधिकतर बसें ठेके पर लगे कर्मचारियों ने चलाई तथा दोपहर बाद तक 76 बसें विभिन्न रूटों पर चली। हड़ताल समाप्त की घोषणा के साथ ही सिरसा डिपो में कार्यरत 203 चालकों, 172 परिचालकों , वर्कशॉप में 80 स्टॉफ है, उनमें से हड़ताल पर गए 36 कर्मचारी वापस लौट आए है। सभी कर्मचरियों की हाजरी ली गई। हड़ताल से लौटे चालकों परिचालकों को अभी ड्यूटी पर नहीं लिया गया है। हड़ताल से लौटने वाले कर्मचारियों को गांवों में खड़ी बसें लाने के लिए रवाना किया गया साथ ही शनिवार सायं के बाद कई हड़ताली कर्मचारियों को ड्यूटी पर भी लिया गया। रोडवेज महाप्रबंधक खूब राम कौशल का कहना है कि हड़ताली कर्मचारी वापस आ चुके है परंतु उन्हें अभी ड्यूटी पर चढ़ाया नहीं गया है। मुख्यालय से आदेश होते ही उन्हें ड्यूटी पर ले लिया जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि ठेके पर लगे कर्मचारियों को मुख्यालय से आदेश मिलते ही रिलीव कर दिया जाएगा और उनकी दिहाड़ी खातों में ठेकेदार द्वारा डाल दी जाएगी। रोडवेज कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा शनिवार को सिरसा पहुंचे, उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों का संघर्ष में एकजुट रहने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी यूं ही एकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज बसें में शामिल की जाने वाली 720 बसों को बेडे़ में शामिल नहीं करने दिया जाएगा। अगर सरकार नहीं मानी तो कर्मचारी फिर से हड़ताल कर देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.