Move to Jagran APP

मांगों को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड कर्मचारी

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले शुक्रवार को खंड ड

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:26 PM (IST)
मांगों को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड कर्मचारी
मांगों को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड कर्मचारी

संवाद सहयोगी, डबवाली :

loksabha election banner

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले शुक्रवार को खंड डबवाली के रिटायर्ड कर्मचारियों ने लघुसचिवालय में धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पंजाब के सामान पेंशन बढ़ोतरी करने की मांग की। धरनारत महेंद्र ¨सह, बूहड़ ¨सह ने बताया कि पड़ोसी सूबे में रिटायरमेंट के हर पांच साल बाद पेंशन बढ़ोतरी होती है। लेकिन हमारे प्रदेश में जब कर्मचारी 80 वर्ष का हो जाता है, तब पेंशन बढ़ोतरी की जाती है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने यहां अपनी मांगे उठाई, वहीं कच्चे कर्मचारियों तथा किसानों की मांग को भी उठाया। संघ के ब्लॉक डबवाली अध्यक्ष कालू राम मेहता ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में सभी खाली पद भरे जाएं, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए, बढ़े काम के अनुसार पद बढ़ाए जाएं। किसानों को फसलों के स्वामीनाथन आयोग अनुसार दाम दिए जाएं, उनका कर्ज माफ किया जाए। बाद में कर्मचारियों ने तहसीलदार राजेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि खंड डबवाली में करीब 200 रिटायर्ड कर्मचारी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.