धूप निकलने से ठंड से मिली राहत
मौसम में प्रतिदिन अलग ही देखने को मिल रहा है। कभी न्यूनतम तापमान में
जागरण संवाददाता, सिरसा : मौसम में प्रतिदिन अलग ही देखने को मिल रहा है। कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट, कभी बढ़ोतरी, कभी धूप तो कभी धुंध के कारण ²श्यता कम हो रही है। मौसम का मिजाज वीरवार को भी बदला। सुबह से ही सूर्य निकलने से ठंड का असर कम हुआ। इसके बाद दोपहर को गुनगुनी धूप से ठंड का असर कम हुआ। इससे पार्कों व सड़कों पर चहल पहल बढ़ती हुई नजर आई। पार्क में बच्चे खेलते व बुजुर्ग व्यक्ति धूप का आनंद लेते हुए नजर आए।
------------
सुबह के समय रहा ठंड का असर ज्यादा
वीरवार को सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा रहा। इससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे व अलाव सेकते हुए नजर आए। ठंड के कारण सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आई। हवा भी 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली जबकि आर्द्रता 98 प्रतिशत रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि 29 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता से आने वाले समय में धुंध छाने की भी संभावना है।