प्लास्टिक भगाओ पर्यावरण बचाओ प्रतियोगिता में रणजीत प्रथम
प्लास्टिक भगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नेशनल कालेज में स्लोगन
जागरण संवाददाता, सिरसा : प्लास्टिक भगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नेशनल कालेज में स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में रणजीत सिंह प्रथम, द्वितीय स्थान बनीता और तृतीय स्थान पर रोहताश कुमार रहे।
कालेज के राजनीति विज्ञान परिषद के विद्यार्थियों में प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा ने सम्मानित किया। वहीं उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी भी प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करे। प्लास्टिक के उपयोग के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। विद्यार्थी भी अन्य लोगों को प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक करें। शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए अभियान चलाए जा रहे है। ऐसे में विद्यार्थी भी इस अभियान में शामिल होकर लोगों को जागरूक करें ताकि शहर व जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. वर्षा चौधरी, डा. एचएस ढिल्लो, नीतू, मोनू, राजेश ढुकड़ा, शिवानु, मोहित, हितेश उपस्थित रहे।