ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक
जागरण संवाददाता, सिरसा : सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश खत्म होने पर सोमवार निर्धारित सम
जागरण संवाददाता, सिरसा : सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश खत्म होने पर सोमवार निर्धारित समय पर खुलेंगे। स्कूलों में अवकाश के एक माह बाद फिर से रौनक लौट आएगी। बारिश होने से गर्मी का असर भी कम हुआ है। इससे स्कूलों में पढ़ाई अच्छे तरीके से हो सकेगी। सरकारी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुले रहेंगे। स्कूलों समय पहले गर्मी का असर अधिक होने से सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया था। स्कूलों में एक माह का था अवकाश
सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक माह था। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से बच्चों ने परिजनों के साथ घूमने आनंद लिया। इससे स्कूलों में रौनक पूरी तरह गायब हो चुकी थी। अब स्कूलों में विद्यार्थी लौट जाएंगे। इससे स्कूलों में पढ़ाई का दौरा शुरू हो जाएगा।