विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम रहीम की 30 दिन की पैरोल खत्म, हनीप्रीत के साथ पहुंचा सुनारिया जेल

Published: Fri, 26 Jun 2026 08:42 PM (IST)

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की 30 दिन की पैरोल शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद वह सुनारिया जेल लौट ...और पढ़ें

पैरोल खत्म होने के बाद डेरा प्रमुख सुनारिया जेल पहुंचा।

पैरोल खत्म होने के बाद डेरा प्रमुख सुनारिया जेल पहुंचा।

HighLights

  1. डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की 30 दिन की पैरोल हुई समाप्त

  2. सिरसा से पांच गाड़ियों के काफिले संग सुनारिया जेल लौटा

  3. पैरोल में शाह मस्ताना डेरे का जीर्णोद्धार और सत्संग किया

जागरण संवाददाता, सिरसा। साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की 30 दिन की पैरोल शुक्रवार (26 जून, 2026) को खत्म हो गई। ऐसे में वह दोपहर पौने तीन बजे पांच गाड़ियों के काफिले के साथ सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया।

उसके साथ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी थी। डेरा प्रमुख ने इन 30 दिनों में सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना के डेरे का जीर्णोंद्वार करवाया।

C-237-1-HIR1172-480848 (1)

रात को सेवा के दौरान गुरमीत खुद भी इसका निरीक्षण करता था। जबकि वापसी से पहले उसने 24 जून को शाह मस्ताना के डेरे का उद्घाटन किया। डेरा प्रमुख ने इस दौरान सत्संग भी किया। डेरे के नियम अनुसार किसी भी नई चीज का शुभारंभ करते हुए रिबन को काटने की बजाए उन्हें जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- राम रहीम को बार-बार पैरोल देने पर दमदमी टकसाल ने किया विरोध, कहा- अमृतपाल के मामले में सरकार का दोहरा रवैया