Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बोले, राफेल मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं राहुल

केंद्रीय मंत्री राम‍कृपाल यादव ने कहा है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी राफेल साैदे के मामले में झूठ बोल रहे हैं। वह झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 10:03 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 10:03 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बोले, राफेल मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं राहुल
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बोले, राफेल मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं राहुल

सिरसा, जेएनएन। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने राफेल मामल पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्‍हाेंले कहा कि राहुल गांधी राफेल सौदे पर झूठ की खेती कर रहे हैं। वह राफेल मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। सेना ने भी साफ कर दिया है कि राफेल कितना जरूरी है। इसके बावजूद झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। अब तो लगता है कि कहीं वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खेल में देशद्रोह का काम तो नहीं कर रहे हैं।

loksabha election banner

सिरसा में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करने आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष के महागठबंधन को भी बेमेल शादी बताते हुए कहा कि इसका तलाक अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में जान बचाने के लिए सभी जीव पेड़ पर चढ़ जाते हैं और अब मोदी के डर से सब इकट्टा हो रहे हैं। जनता ने सभी को मौका दिया था। मोदी ने विकास किया और अब मौकापरस्त लोग आरोप लगा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि मोदी के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं है जबकि पूर्व के भ्रष्टाचार के मामले जगजाहिर हैं। कांग्रेस हो, ममता बनर्जी हों, मायावती या दूसरा विपक्ष सभी मोदी के विकास कार्यों से डर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह 25 साल से सांसद हैं। उन्होंने कभी किसी मुख्यमंत्री को किसी अधिकारी के पक्ष में ऐसे खड़े होते नहीं देखा। ममता को पोल खुलने का डर है इसलिए ऐसा कर रही हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक करोड़ 30 लाख मकानों का निर्माण हो चुका है और वर्ष 2022 तक हर सिर पर छत पर होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें तेजी से बनाई गई हैं। केंद्र सरकार ने इस कार्य के लिए बजट को 8 हजार करोड़ से 19 हजार करोड़ कर दिया है। मार्च 2019 तक ग्रामीण सड़कों को जोडऩे का काम कर लिया जाएगा। ग्रामीण विकास के बजट को 58 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख 25 हजार करोड़ कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.