बिजली निगम को बरसाती मौसम में खंभे और तारों की मरम्मत करने की आई याद
बरसाती मौसम में बिजली निगम को शहर के कंडम बिजली पोल को बदलने
जागरण संवाददाता, सिरसा :
बरसाती मौसम में बिजली निगम को शहर के कंडम बिजली पोल को बदलने, तारों की खिचाई करने और पेड़ों में उलझी तारों की बाहर निकालने की याद आई। निगम अब शहर की कालोनियों में कंडम बिजली के खंभे, ढीली तारों की कसाई करने और कंडम तारों को बदलने का काम कर रहा है। जबकि कभी भी बारिश होने की संभावना है। मरम्मत कार्य चलने के कारण शनिवार को 10 कॉलोनियों की सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी गई। जिसके कारण शहर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को निगम ने कीर्तिनगर, बेगू रोड, आटो मार्केट, हरिविष्णु कॉलोनी, अग्रसेन कालोनी, खन्ना कालोनी, खैरपुर, कोर्ट कालोनी, बंसल कालोनी, भगत सिंह कालोनी व राम कालोनी में बिजली बंद रखी गई। जिसके कारण शहर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम के शिकायत केंद्र में बिजली बंद होने की जानकारी लेने के लिए फोन की घंटियां बजती रही। निगम को पहले करना चाहिए था काम
बिजली निगम अब मरम्मत का कार्य कर रहा है जबकि यह कार्य काफी समय पहले किए जाना था। लेकिन निगम की लापरवाही के कारण अब कर्मचारियों को पेड़ काटने, खंभों को बदलने का कार्य करने की मंजूरी दी गई है। वहीं शहर वासी रमेश कुमार, संतोष कुमार, हरीश कुमार, बलदेव सिंह, गगन कुमार ने बताया कि निगम अब कार्य कर रहा है जबकि सुबह ही शहर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। ऐसे में अगर तेज बारिश होती हो कर्मचारियों और आम लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता। ::::शहर बिजली पोल और मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य में तारों की खिचाई और पोल बदलने का कार्य किया जा रहा है। जहां भी पोल के टूटे होने और पोल गिरने की संभावना होती है। वहां का पोल बदला जा रहा है। इस तरह का कार्य चलता रहता है।
राजबीर सिंह, एसई, बिजली निगम