संगठित होकर ही मिलेगा राजनैतिक हक : मलेठिया
कुम्हार धर्मशाला में रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, सिरसा : कुम्हार धर्मशाला में रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कुम्हार समाज की राजनैतिक दशा, दिशा व भविष्य की रणनीति पर आधारित गोष्ठी की अध्यक्षता कुम्हार सभा के जिला प्रधान सुरजाराम ने की। मंच संचालन आरडी घंटेलवाल व हरदयाल बेरी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप से पंजाब से सहीराम मलेठिया ने अपने विचार रखे। उनके अलावा वरिष्ठ नेता विशाल वर्मा, कालू राम लुहानी, भीम करड़वाल, नरेंद्र देव आर्य, प्रो. रामचंद्र ¨लबा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव ¨सह राही, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, दौलत राम सुखरालिया ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अगर सभी एक होंगे तभी हमें राजनैतिक हक मिलेंगे।
मुख्य वक्ता सहीराम मलेठिया ने कहा कि अपने हकों के लिए संगठित होना होगा। अभी तक सभी राजनैतिक दल कुम्हार समाज का वोटों के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं किसी भी दल ने चुनाव में समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। जब तक हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक हमें वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाएं, अच्छे संस्कार दें। नशे जैसी बुराइयों से स्वयं दूर रहें और बच्चों को भी इन कुरीतियों से दूर रखें।