पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर की मॉक ड्रिल
जागरण संवाददाता, सिरसा : राज्य में बन रहे तनावपूर्ण माहौल को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।
जागरण संवाददाता, सिरसा : राज्य में बन रहे तनावपूर्ण माहौल को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। जिसको लेकर पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैद किया जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस कर्मचारियों की मॉक ड्रिल करवाई गई। जिसमें पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले दागने से लेकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें गुर सिखाए गए हैं। मॉक ड्रिल का पुलिस उपाधीक्षक अजय शर्मा व विजय कक्क़क ने निरीक्षण किया। गौरतलब है कि रोहतक में 15 फरवरी को बाइक रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे। रैली को लेकर जाट समाज के साथ-साथ इनेलो ने बाइक रैली का विरोध करने का ऐलान किया है।
उपद्रवियों से निपटने के बारे में सीखे गुर
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक मॉक ड्रिल की गई। जिसमें उपद्रवियों से कैसे निपटा जाए। इसके बारे में पूरी तरह से अभ्यास किया गया। इसके साथ पुलिस कर्मचारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के बारे में अभ्यास किया। उन्हें पत्थरबाजों से निपटने के भी गुर सिखाए गए है। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवान हेलमेट और सुरक्षा कवच के साथ शामिल हुए। पुलिस उपाधीक्षक अजय शर्मा व विजय कक्कड़ ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा अपने आप को तैयार रखें। इसके लिए समय समय पर मॉक ड्रिल जरूरी है।
अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय
जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि वे 13 फरवरी से 16 फरवरी की अवधि के दौरान मुख्यालय पर बने रहे। यह भी सुनिश्चित करें कि इस अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर न रहें। प्रशासन ने ऐसे आदेश राज्य में पैदा हुए हालातों के चलते दिए हैं।