घर में उगा रखे थे अफीम के 70 पौधे, पिता-पुत्र काबू
रानियां पुलिस ने गांव संतनगर से अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती कर
संवाद सूत्र, रानियां :
रानियां पुलिस ने गांव संतनगर से अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती करने के आरोप में पिता-पुत्र को काबू किया है। आरोपितों के कब्जे से अवैध रूप से लगाए गए अफीम के 70 पौधे बरामद किए गए।, जिनका वजन करीब 13 किलो 235 ग्राम है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि गांव संतनगर निवासी निरंजन सिंह व उसके बेटा रणजीत सिंह ने अपने घर में अवैध रूप से अफीम के 70 पौधे लगाए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घर में लगाए गए अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस टीम ने अफीम के उक्त पौधों का वजन करवाया तो वे 13 किलो 235 ग्राम रहा। रानियां थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इससे पहले रानियां पुलिस ने गांव हारनी से अफीम के पौधे बरामद किए गए थे।