तेज हवा के साथ आई बारिश से जमीन पर बिछी धान की फसल
जागरण संवाददाता, सिरसा : बारिश से फसलों को नुकसान होने से शुरू हो गया है। पिछले दो दिन
जागरण संवाददाता, सिरसा : बारिश से फसलों को नुकसान होने से शुरू हो गया है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवा से कई जगह पर धान की फसल बिछी गई है। वहीं बारिश से कपास की फसल खराब हो रही है।
रविवार को सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, ओटू और अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। जिले में धान की करीब 80 हजार हेक्टेयर व कपास की 2 लाख 8 हजार हेक्टयर पर बिजाई की हुई है और अब बरसात से किसानों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें आ गयी है। कपास की गुणवत्ता में पड़ेगा असर
कपास की मौजूदा समय फसल तैयार है। किसान कपास की चुगाई करने में लगे हुए थे। इसी दौरान मौसम खराब होने से कपास में नुकसान हुआ है। इससे कपास की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। जिससे किसानों को कपास के कम रेट मिलेंगे। इससे किसानों को काफी आर्थिक तौर पर नुकसान होगा। अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ। इससे कपास की फसल को नुकसान भी होगा। धान की फसल को नुकसान
बारिश के बाद तेज हवा से जिले में कई स्थानों पर धान की फसल बिछी है। इससे धान की फसल को काफी नुकसान होगा। जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। किसान अर¨वद्र ¨सह, विरेंद्र ¨सह व राजेराम ने कहा कि बारिश से अब फसलों को नुकसान हो रहा है। जिससे किसानों की ¨चता बढ़ा दी है। अगर यह बारिश एक माह पहले हो जाती तो इससे काफी फायदा मिलता। उस समय किसान ¨सचाई पानी के लिए जूझ रहे थे। कहां कितनी हुई अब तक बारिश
स्थान बारिश एमएम में
सिरसा 22
ओटू 10
ऐलनाबाद 20
चौपटा 12
रोड़ी 10
कालांवाली 20
ठईयां मलकाना 20
गोलेवाला 10
अबबू शहर 14
पुंजआना 12 फसलों को लगातार बारिश होने से नुकसान है। कपास की फसल में बारिश से गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।
डा. बाबूलाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग सिरसा