सीआर का चुनाव लड़ने वाली छात्राओं की संख्या अधिक
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सीआर पद के लिए चुन
जागरण संवाददाता, सिरसा:
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सीआर पद के लिए चुनाव लड़ने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है। विश्वविद्यालय में सामान्य वर्ग के अंदर से छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। इस वर्ग में 8 छात्र मैदान में है। जबकि छात्राओं की संख्या 17 है। विश्वविद्यालय में 17 पदों के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें सभी वर्ग के अंदर छात्राओं की संख्या 22 व छात्रों की संख्या 19 है। छात्रों की 75 फीसद नहीं थी हाजिरी
विश्वविद्यालय व कालेजों में छात्र संघ के चुनाव लड़ने वाले छात्र की हाजिरी 75 फीसद होना जरूरी है। विश्वविद्यालय में बहुत से छात्रों की हाजिरी पूरी नहीं थी। जिस पर चुनाव लड़ने से वंचित हो गये। वहीं छात्राओं की हाजिरी 80 फीसद से भी ज्यादा है। क्योंकि छात्राओं ने अपनी उपस्थिति कक्षा में दर्ज करवाई। चुनाव लड़ने वाले छात्रों की संख्या 17 पदों के लिए 41 छात्र मैदान में
वर्ग छात्रों की संख्या छात्राओं की संख्या
सामान्य वर्ग 8 17
बीसीए 5 2
बीसीबी 1 1
एससी 5 2 विश्वविद्यालय में वो¨टग के लिए बनाए दो बूथ
विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर दो बूथ बनाए हैं। जिनमें चुनाव अधिकारी व सहायक अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत ने बूथ नंबर एक पर चुनाव अधिकारी डा. र¨वद्र, सहायक अधिकारी डा. अमित सांगवान व डा. रचना को नियुक्ति किया है। वहीं बूथ नंबर दो पर चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी डा. रोहताश व डा. कमलेश को नियुक्ति किया है। विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय में चुनाव के लिए दो पो¨लग बूथ बनाए गये हैं। छात्र संघ के चुनाव में छात्रों से छात्राओं की संख्या अधिक है।
डा. दिलबाग ¨सह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, सीडीएलयू