Move to Jagran APP

550वें प्रकाश पर्व पर गांव सिकंदरपुर में निकाला नगर कीर्तन

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गांव सिकंदरपुर में

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 07:44 PM (IST)
550वें प्रकाश पर्व पर गांव सिकंदरपुर में निकाला नगर कीर्तन
550वें प्रकाश पर्व पर गांव सिकंदरपुर में निकाला नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गांव सिकंदरपुर में श्री गुरुद्वारा साहिब द्वारा गांव में नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु ने जो बोले सौ निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाते हुए नजर आए।

नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका। इस दौरान परमात्मा एक है और आपस में प्रेम से रहने का संदेश दिया। नगर कीर्तन में सभी धर्मों के लोगों ने सहभागिता की है और सभी ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया है। श्रद्धालुओं ने सड़क पर पानी का छिड़काव कर पुष्प बिखेरे। पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी विराजमान थी। नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा, जहां गुरुवाणी का कीर्तन हुआ और गुरु के लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुढ़ाभाना में नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

संवाद सूत्र, बड़ागुढ़ा : श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गांव बुढ़ाभाना स्थित गुरुद्वारा साहिब शहीदां वाला में समागम के दौरान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की पांच प्यारों ने अगुवाई की। प्रकाशोत्सव पर आयोजित श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। नगरकीर्तन दौरान गांव बुढ़ाभाना गांव में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया। ढाडी जत्थे ने गुरु के इतिहास एवं गुरुवाणी का गुणगान कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह, आकाशदीप सिंह, मंगल सिंह, गुरचरण सिंह, रघुवीर सिंह, खरैत लाल, सुखपाल सिंह उपस्थित रहे। डिग मंडी गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन 12 को

डिग मंडी : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर डिग मंडी स्थित गुरुद्वारा साहिब शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सेवादार हरभजन सिंह ने बताया कि गुरु पर्व के अवसर पर 12 नवंबर को समागम में शब्द कीर्तन होगा। जिसमें सिरसा से जत्थेदार शहीद बाबा दीप सिंह की ओर से भाई रागी चरणप्रीत सिंह शब्द कीर्तन उच्चारण करेंगे। मंगलवार को सुबह अखंड पाठ का भोग होगा तथा साढ़े दस बजे गुरु का लंगर बरताया जाएगा। इसके साथ सिरसा से आए शहीद बाबा दीप सिंह की ओर से जत्थेदार रागी चरणप्रीत सिंह द्वारा दिनभर शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.