अवतार पर्व के उपलक्ष्य में गांव मल्लेकां में नगर कीर्तन का आयोजन
श्री गुरु गोबिद सिंह के अवतार पर्व के उपलक्ष्य में गांव मल्लेकां में नगर कीर्तन निकाला गया। शनिवार को गुरुद्वारा अगमगढ़ साहब से पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ यह नगर कीर्तन गांव के मुख्य बाजार सहित अनेक गलियों से होते हुए वापिस गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह जगह जीणरेद्वार बनाए गए थे। वहीं नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा गुरु की पालकी को फूलों से भव्य ढंग से सजाया गया था।
संवाद सहयोगी,ऐलनाबाद : श्री गुरु गोबिद सिंह के अवतार पर्व के उपलक्ष्य में गांव मल्लेकां में नगर कीर्तन निकाला गया। शनिवार को गुरुद्वारा अगमगढ़ साहब से पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ यह नगर कीर्तन गांव के मुख्य बाजार सहित अनेक गलियों से होते हुए वापिस गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह जगह जीर्णोद्वार बनाए गए थे। वहीं नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा गुरु की पालकी को फूलों से भव्य ढंग से सजाया गया था। पालकी के पीछे श्रद्धालु जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों सहित सतनाम वाहेगुरु का जाप करते चल रहे थे। नगर कीर्तन के आगे गतका कलाकार तलवारबाजी व अन्य हैरतअंगेज करतबों की प्रस्तुति दे रहे थे। नगर कीर्तन से पूर्व ग्राम पंचायत मल्लेकां द्वारा पूरे गांव की गलियों की साफ सफाई भी करवाई गई थी। इस मौके पर पूर्व सरपंच जगदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह सेखों, लखविद्र सिंह, रमनदीप सिंह ढिल्लों, गुरचरण सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदेव सिंह, मक्खन सिंह, गुरमुख सिंह, बूटा सिंह, इंद्र सिंह, होशियार सिंह, बलविद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।