आज निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सजा सिरसा
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर्व की तैयारियां पूर्ण हो च
जागरण संवाददाता, सिरसा :
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर्व की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार प्रात: रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहब से नगर कीर्तन शुरू होगा। रात को साढ़े सात से लेकर 12 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। 12 नवंबर को महान गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रागी ढाडी जत्थे भाग लेंगे।
रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहब में 11 नवंबर को महान नगर कीर्तन सवेरे साढ़े नौ बजे से शुरू होगा, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरेगा। गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारा साहब में सफाई व सजावट का कार्य किया जा रहा है। शहर के विभिन्न बाजारों में स्वागत गेट व होर्डिंग्स लगाए गए हैं। नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। गतका पार्टियों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। संगतों के दर्शन के लिए पालकी साहब को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है, जिसमें गुरुग्रंथ साहब का पावन स्वरूप विराजमान होगा। इसके आगे पंच प्यारे चलेंगे। पालकी साहब के आगे संगत सड़कों को बुहारती हुई चलेगी। इस अवसर पर गुरुद्वारे में मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन बाजारों से होकर गुजरेगा नगर कीर्तन
रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहब से शुरू होने वाला नगर कीर्तन रानियां रोड, घंटाघर चौक, लकड़मंडी, काठमंडी, भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, गुरु गोबिद सिंह चौक, ऑटो मार्केट डबवाली रोड, जनता भवन रोड, जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, सुरतगढि़या चौक, जैन चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा में पहुंचेगा। 12 को आयोजित होंगे गुरमत समागम
12 नवंबर को गुरुद्वारा चिल्ला साहब में महान गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। प्रात: नौ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होने वाले इस समागम में प्रचारक हरविद्र सिंह गंगानगर वाले, रागी सुखविद्र सिंह सिघपुरा वाले, सुखचैन सिंह हजूरी रागी तख्त दमदमा साहिब गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।