नवजात को प्लॉट में फेंकने मामले में मां गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिरसा बांसल कालोनी के पास खाली प्लॉट में नवजात को फेंकने के मामले में
जागरण संवाददाता, सिरसा :
बांसल कालोनी के पास खाली प्लॉट में नवजात को फेंकने के मामले में महिला को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया। महिला के दो लड़के व दो लड़कियों पहले से हैं। नवजात को पैदा होने के एक दिन बाद ही उसे खाली प्लॉट में फेंक दिया। किसी राहगीर ने नवजात के रोने की आवाज को सुनकर प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में बांसल कालोनी के पास झुग्गी में रहने वाली महिला सावित्री देवी को गिरफ्तार किया है। जो मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है। पिछले कुछ सालों से घर में झाडू-पोछा लगाने का कार्य कर रही है। पुलिस के अनुसार सावित्री के चार संतान हैं। जिसमें से दो लड़कियों की शादी हो चुकी हैं जबकि लड़के अविवाहित है।
बताया जा रहा है कि डिलीवरी निजी अस्पताल में हुई थी। घर आने के बाद नवजात को खाली प्लॉट में छोड़कर चली गई। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी तो सामने आया कि झुग्गी में रहने वाली सावित्री ने ही बच्ची को छोड़ा है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को ही सावित्री को गिरफ्तार कर लिया। नवजात का अस्पताल में चल रहा है उपचार
नवजात का नागरिक अस्पताल के नर्सरी वार्ड में भर्ती है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर अनुसार नवजात बच्ची को सोमवार तक पंचकुला एडॉप्शन एजेंसी में शिफ्ट किया सकता है। क्योंकि बच्चा किसी को ऐसे गोद नहीं दिया जा सकता।
---
नवजात को प्लॉट में छोड़ने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीता है। उसके पहले ही दो बेटियां व दो बेटे है। इसी से परेशान होकर नवजात को प्लॉट में छोड़ दिया।
सुरजीत सिंह, पुलिस प्रवक्ता