स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज करेंगे ध्वजारोहण
जागरण संवाददाता सिरसा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तर
जागरण संवाददाता, सिरसा: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ध्वजारोहण व मार्च पास्ट की सलामी लेगें। इसके बाद परेड एवं मार्च पास्ट में राजकीय नेशनल कॉलेज, शाह सतनाम माध्यमिक विद्यालय सिरसा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाईड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर व भारत सैनिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्काऊट व गुरु नानक पब्लिक स्कूल की टुकड़ी परेड में भाग लेगी।
जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, समूहगान, कोरियोग्राफी, भंगड़ा, बैंड, राष्ट्रीय गान, हरियाणवी व राजस्थानी नृत्य के साथ-साथ परेड, डंबल लेजियम, पीटी शो कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
--- पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जिसके लिए पुलिस ने गश्त बढ़ाई हुई है। जिले में करीब दो हजार पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गये हैं। पुलिस नाकों पर आने जाने वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि पुलिस कर्मचारी जगह जगह चेकिग कर रहे हैं।