विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके ¨सह पहुंचे सिरसा
जागरण संवाददाता, सिरसा : विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके ¨सह और राजस्थान के गृहमंत्री राजपाल ¨
जागरण संवाददाता, सिरसा : विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके ¨सह और राजस्थान के गृहमंत्री राजपाल ¨सह शेखावत गांव बाजेकां में पूर्व विधायक ठाकुर बहादुर ¨सह के निवास पर उनके छोटे भाई ठाकुर सुमेर ¨सह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री ने ठाकुर सुमेर ¨सह के निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संपत परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि संसार में आना जाना परमात्मा की देन है जिस व्यक्ति ने जन्म लिया है, उसका निधन अवश्य है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुमेर ¨सह के निधन की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
90 वर्षीय ठाकुर सुमेर ¨सह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। वे अपने पीछे दो बेटे व चार बेटियां छोड़ कर गए हैं। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, एसडीएम सिरसा राहुल हुड्डा, तहसीलदार संजय कुमार, इस अवसर पर होशियारी लाल शर्मा, हरदमन ¨सह बिल्लू, युद्धवीर ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, भूपेंद्र ¨सह, ठाकुर भीम ¨सह, ठाकुर नरेंद्र ¨सह, ठाकुर प्रेम ¨सह, ठाकुर धीरज ¨सह व ठाकुर रणधीर ¨सह मौजूद थे।