विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐलनाबाद में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, गश्त के दौरान हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Published: Wed, 15 Jul 2026 02:27 PM (IST)

ऐलनाबाद में अपराध शाखा की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 8.48 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

गश्त के दौरान हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सहयोगी, ऐलनाबाद। अपराध शाखा ऐलनाबाद की टीम ने गश्त के दौरान ठोबरिया रोड पर नहर पुल के पास एक युवक को 8 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा की टीम गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान ठोबरिया की ओर से पैदल आ रहा युवक पुलिस वाहन को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की जिसने अपनी पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, निवासी राम सिंह की ढाणी (मौजू की ढाणी) ऐलनाबाद के रूप में बताई।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपने पास हेरोइन होने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि यह हेरोइन हरजीत सिंह निवासी गंगानगर (राजस्थान) से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।