Lockdown creativity: देवीलाल की पुत्रवधू ने बनाया Desi Oven, पोते ने 15 मिनट में बनाए आठ पिज्जा
Lockdown creativity चौधरी देवी लाल की पुत्रवधू ने चार दिन में देसी ओवन बनाया। इसके बाद पोते ने उसमें 15 मिनट में आठ पिज्जा बनाए।
जेएनएन, डबवाली (सिरसा)। Lockdown creativity: Corornavirus के कारण इन दिनों Lockdown है। ऐसे में लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया है। वायरस से बचाव के लिए लोग घरों में हैं और उनके पास कुछ न कुछ क्रिएटिव करने का मौका है। कुछ ऐसा ही कमाल किया पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की पुत्रवधू सीमा चौटाला ने। उन्होंने चार दिन में देसी ओवन बनाया तो पोते आदित्य ने उसमें 15 मिनट में 8 पिज्जा बना दिए।
लॉकडाउन के चलते चौटाला गांव में बना पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल का घर वेस्ट से बेस्ट की सीख दे रहा है। लॉकडाउन में बच्चे पिज्जा मांगने लगे तो आदित्य देवीलाल ने घर पर ही पिज्जा बनाने की सलाह दी। आदित्य की माता सीमा चौटाला ने वेस्ट मैटीरियल से देसी ओवन बनाना शुरू किया। इसके लिए टूटी ग्रिल, चिकनी मिट्टी, वेस्ट पड़ी ईंटों के साथ-साथ टूटे मटके का प्रयोग डोम बनाने के लिए किया।
चार दिन की मेहनत से देसी ओवन तैयार हुआ तो सोमवार को आदित्य ने ईंधन का प्रयोग कर पिज्जा बनाया। बच्चों के न्यूट्रीशियन का ख्याल रखते हुए मैदा की जगह आटे से पिज्जा बनाया गया। बच्चों की जिद पूरी हो गई तो वहीं पूरे परिवार ने चाव से पिज्जा खाया।
आदित्य के अनुसार बच्चों की जिद के बहाने आइडिया भी आया है। कहीं लोग भूख का शिकार हो रहे हों तो कम समय में ज्यादा भोजन पहुंचाने का यह सरल साधन है। हमारे पूर्वज पहले यही करते थे, तंदूर सबको याद होगा।
लॉकडाउन में पूर्वजों की बताई बातों का अनुसरण करके ऐसा किया जा रहा है, ताकि बच्चे ये सब सीख सकें। जब पूरा परिवार साथ है तो सबको सीखने का मौका मिलता है। सब लोग कार्य में हाथ बंटाते हैं तो एक साथ काम करने की भावना जागृत होती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें