विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय की पूंछ से लिया आशीर्वाद, सालासर में किए बालाजी के दर्शन; क्या सैलजा के मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Published: Sat, 05 Oct 2024 11:17 PM (IST)

Haryana Election 2024 हरियाणा में नई सरकार के गठन से पहले सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सालासर धाम में ...और पढ़ें

कुमारी सैलजा ने राजस्थान के सालासर में किए बालाजी के दर्शन
कुमारी सैलजा ने राजस्थान के सालासर में किए बालाजी के दर्शन

HighLights

  1. हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया है
  2. मतदान के बाद सिरसा सांसद कुमारी सैलजा सालासर पहुंचीं
  3. यहां उन्होंने गाय की पूंछ से लिया आशीर्वाद

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Election 2024: हरियाणा में नई सरकार के गठन से पहले शनिवार को अपना वोट डालने के बाद सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा सालासर धाम पहुंच गईं।

वहां उन्होंने पुजारी से राजनीतिक प्रगति का आशीर्वाद प्राप्त किया। अरदास करते पुजारी और गाय की पूंछ से आशीर्वाद लेती सैलजा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।

वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतदान से पहले कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पूजा-अर्चना की। कुमारी सैलजा ने शनिवार सुबह हिसार के अर्बन एस्टेट स्थित यशोदा स्कूल में अपना वोट डाला। कुछ देर बाद वे अचानक राजस्थान के ऐतिहासिक पीठ सालासर बालाजी चली गईं और वहां पूजा अर्चना की।

गोशाला में जाकर लिया आशीर्वाद

इसके साथ ही सालासर स्थित गोशाला में जाकर सेवा भी की। यहां पुजारी रविशंकर ने कुमारी सैलजा के लिए अरदास की और गाय की पूंछ से उन्हें आशीर्वाद दिया। हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए मतदान संपन्न होते ही नेताओं ने सीएम बनने के ख्वाब पालने शुरू कर दिए हैं।

हरियाणा के कई नेता ऐसे हैं, जिनकी दिली ख्वाहिश मुख्यमंत्री बनने की है। मगर एक्जिट पोल के नतीजे कुछ ओर ही इशारा कर रहे हैं। अंबाला कैंट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने मतदान करते ही दावा किया किया कि अगली मुलाकात सीएम आवास पर होगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी चाहते हैं सीएम बनना

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार सीएम बनने की हसरत पाले हुए हैं। हालांकि हुड्डा कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद पर सबका अधिकार है।

हाईकमान का जो भी फैसला होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। सैलजा हमारी सीनियर नेता हैं। वहीं, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनके चाचा अभय चौटाला भी सीएम बनने की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कहीं पोलिंग बूथ पर हंगामा तो कहीं EVM ने नहीं दिया साथ, 49 साल में पहली बार हुआ सबसे कम मतदान