Move to Jagran APP

नशेड़ी दामाद ने सास पर दागी गोली, घायल

ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव तिलोकेवाला में नशेड़ी दामाद ने घर में

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:21 PM (IST)
नशेड़ी दामाद ने सास पर दागी गोली, घायल
नशेड़ी दामाद ने सास पर दागी गोली, घायल

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव तिलोकेवाला में नशेड़ी दामाद ने घर में घुसकर अपनी सास पर फायर कर दिया। छर्रे लगने से घायल तिलोकेवाला निवासी महिला चरणजीत सिंह का आरोप है कि उसका दामाद नशेड़ी है। गत दिवस नशे की हालात में उसने घर में घुसकर उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर जब उसका भाई व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए परंतु तब तक आरोपित फरार हो गया। महिला को ओढ़ां के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया।

पुलिस को दी जानकारी में चरणजीत कौर ने बताया कि उसकी तीन लड़कियां व एक लड़का है। दो लड़कियां शादीशुदा है। सुखविद्र कौर की शादी तीन साल पहले मंदीप सिंह वासी सागरवाला जिला गंगानगर के साथ हुई थी। उसकी लड़की को एक लड़का है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका दामाद मंदीप सिह नशे का आदी है और उसकी लड़की से मारपीट करता है। कुछ समय पहले उसने लड़की से मारपीट की तो वे लड़की को अपने घर ले आए, जिसके बाद उसका दामाद पंचायत में माफी मांग कर उसकी बेटी को ले गया। कुछ समय बाद उसने दोबारा सुखविद्र कौर से मारपीट की तो वे उसे मायके ले आए तथा करीब आठ महीने से अब वह यहीं हैं। शिकायतकर्ता चरणजीत कौर ने बताया कि 21 मार्च को शाम छह बजे उसका दामाद व एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर आए। चरणजीत कौर ने बताया कि मंदीप सिंह ने उससे आकर कहा कि वह उसकी पत्नी को खर्चा नहीं देती। जिसके बाद उसने पिस्तौल निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गोली के छर्रे महिला के पेट व कोहनी पर लगे। घटना के बाद आरोपित व उसका साथी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर महिला का भाई विक्रमजीत व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायल चरणजीत कौर को ओढ़ां के अस्पताल में पहुंचाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.