साल 2019 में भाजपा-कांग्रेस का विकल्प बनेगा जेजेपी : नैना चौटाला
विधायक नैना ¨सह चौटाला ने कहा कि करीब 2 माह पूर्व सांसद दुष्
संवाद सहयोगी, डबवाली/ओढ़ां :
विधायक नैना ¨सह चौटाला ने कहा कि करीब 2 माह पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला तथा दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाला गया था, उस समय राजनीतिक ताकत व लोकप्रियता साबित करना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन समस्त हरियाणा सम्मेलन में लोगों की मौजूदगी ने न केवल इस चुनौती से उभरने का काम किया बल्कि बड़ी मजबूती से डा. बीआर आंबेडकर तथा स्व. देवीलाल के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए नई पार्टी की घोषणा का शंखनाद किया। विधायक ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा व मोदी को नकार चुकी है। यहां भाजपा व कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प था, वहां जनता ने तीसरे विकल्प को चुना। वर्ष 2019 में हरियाणा में जेजेपी एकमात्र विकल्प होगा।
विधायक बृहस्पतिवार को गांव नुहियांवाली, ओढां, चोरमार, मौजगढ़, गोरीवाला, गंगा, मुन्नांवाली, अहमदपुर दारेवाला, रत्ताखेड़ा का दौरा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समय संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर इसे प्रभावी बनाना का है। सबको एकजुट होकर देवीलाल की नीतियों के साथ-साथ दुष्यंत चौटाला द्वारा संसद में किसानों, युवाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों, महिला सुरक्षा, बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था पर जो आवाज उठाई है। उसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस मौके पर जगरूप ¨सह सकताखेड़ा, सर्वजीत ¨सह मसीतां, पूर्व सरपंच गुरपाल ¨सह गंगा, पंचायत समिति सदस्य रणदीप मटदादू, राजबीर डबवाली, ओम तरड़, गुरप्रीत पाना, हरसिमरन बब्बू मौजूद थे।