Move to Jagran APP

गृहजिले में लगी पार्टी में सेंध तो जजपा जिलाध्यक्ष बोले-गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चलाए ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:37 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:37 AM (IST)
गृहजिले में लगी पार्टी में सेंध तो जजपा जिलाध्यक्ष बोले-गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष
गृहजिले में लगी पार्टी में सेंध तो जजपा जिलाध्यक्ष बोले-गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सिरसा : भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चलाए हुए हैं और जनजनायक जनता पार्टी से जुड़े लोगों को भाजपा ज्वाइन करवा रहे हैं। रविवार को जजपा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आदित्य गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। उन पर भाजपा नेतृत्व को कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरी तरफ आदित्य चौटाला का कहना है कि इंसान को बांधकर नहीं रखा जा सकता और वो कहीं भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे कोई गठबंधन धर्म नहीं तोड़ रहे हैं।

loksabha election banner

रविवार को जजपा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां ने कहा है कि आदित्य चौटाला लगातार गठबंधन धर्म को तोड़ रहे हैं। जिसके तहत डबवाली शहर में जजपा से जुड़े युवा व महिला पदाधिकारियों को भाजपा में ज्वाइन करवा रहे हैं। जबकि जजपा व भाजपा के बीच सरकार के गठन के समय ये तय हुआ था कि दोनों पार्टी एक दूसरे के नेताओं को ज्वाइन नहीं करवाएंगे, जिसका पालन भी हो रहा था। लेकिन भाजपा के नए जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला इसका पालन नहीं कर रहे। इसलिए भाजपा हाईकमान को चाहिए कि इस मामले में तुरंत प्रभाव से दखल देकर भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करे। जजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा व भाजपा का गठबधंन प्रदेश स्तर पर अच्छा काम कर रहा है, जोकि कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

-----------

मैंने कोई गठबंधन धर्म नहीं तोड़ा

कोई व्यक्ति भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी या सीएम मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ना चाहता है तो वे जिलाध्यक्ष होने के नाते उसका स्वागत करते हैं। जजपा जिलाध्यक्ष आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के भीतर चल रही सियासत को समझें। लोग मतदान तथा सोच से स्वतंत्र हैं।

-आदित्य देवीलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष, सिरसा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.