विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sirsa News: बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए गए जगदीश चोपड़ा, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

By Surender Kumar Edited By: Deepak Saxena
Published: Tue, 23 Jan 2024 03:02 PM (IST)

सिरसा के जगदीश चोपड़ा को प्रदेश नेतृत्व की ओर से बीजेपी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। इस पर ...और पढ़ें

बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए गए जगदीश चोपड़ा।
बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए गए जगदीश चोपड़ा।

जागरण संवाददाता, सिरसा। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जगदीश चोपड़ा को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर जगदीश चोपड़ा ने केंद्रीय नेतृत्व नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनके आवास पर बधाई दी।

इन लोगों ने दी बधाई

पूर्व सिरसा विधायक मक्खन सिंगला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, सुरेंद्र आर्य प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, वरिष्ठ नेता श्याम बजाज, पदम जैन, रोहताश जांगड़ा, रतन लाल बामनिया, कौशल्या वर्मा, मुकेश मेहता, तरूण गुलाटी, कृष्ण मेहता, विजय सेठी, अमर सिंह घोटिया, भूपेंद्र सिंह खट्टर, कर्ण दुग्गल, सागर केहरवाला, रोहित मेहता, हनुमान कुंडू, तरसेम सामा, जितेंद्र फुटेला, अंबर मेहता, रोहताश पलथानियाने उन्हें बधाई दी गई।

ये भी पढ़ें: हिसार: प्राण प्रतिष्ठा की रात को परिवार ने जलाया दीया- सिलेंडर में जोरदार धमाका, तीन साल के मासूम की मौत; दो घायल

अपनी नियुक्ति पर जगदीश चोपड़ा ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उस पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: कैथल: फर्जी तरीके से दुकान की रजिस्ट्री करवाने के आरोप में तत्कालीन तहसीलदार सहित आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज