पुलिस प्रशासन का नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करेगी इनसो : अमन
पुलिस प्रशासन के नशा मुक्ति अभियान में अब इनसो भी पूर्ण सहयोग करेगी
जागरण संवाददाता, सिरसा :
पुलिस प्रशासन के नशा मुक्ति अभियान में अब इनसो भी पूर्ण सहयोग करेगी। प्रशासन के इस अभियान को सफल बनाने में इनसो कार्यकर्ता पूरा सहयोग करेंगे। यह बात इनसो के जिलाध्यक्ष अमन गिल ने शुक्रवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद कही। अमन गिल ने नशा मुक्त अभियान को लेकर एसपी से चर्चा हुई की। गिल ने कहा कि आजकल युवा फैशन के नाम पर नशे की लत का शिकार होते जा रहे हैं। इस नशे से युवाओं के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से जिलाभर में नशे पर प्रहार के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। युवाओं में जागरूकता देखने को मिल रही है और वे नशे को स्वेच्छा से त्यागने लगे हैं। इनसो जिलाध्यक्ष गिल ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन की इस मुहिम में अब इनसो भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी चेयरमैन अमित साईं, अनमोल बाना, पुनित जाखड़, मुकेश सिवर, अंकुश बिश्रोई, रोहित, पंकज भी मौजूद रहे।