बढ़ती चोरी की घटनाएं ¨चता का विषय : हीरालाल शर्मा
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने शहर में चोरी की घटनाओं पर र
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने शहर में चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए पुलिस से कड़ी सुरक्षा की मांग की है। मंडल के महासचिव हीरालाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आंनद बियानी व मास्टर रोशन लाल गोयल, शहरी प्रधान केदार पाहवा, जिला महासचिव जय प्रकाश भोलूसरिया, उप प्रधान अंजनी कनोडिया, सुरेश गोयल व मोबाइल रिटेल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पंकज कामरा सहित विभिन्न व्यापारी नेताओं ने जिलाभर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर ¨चता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
महासचिव हीरालाल शर्मा ने कहा कि जिलाभर में बढ़ रही चोरी घटनाओं से दुकानदार स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे है। लगभग 16 दिन पूर्व मोबाइल की तीन दुकानों पर हुई लाखों रुपये की चोरी से सभी दुकानदारों में दहशत का माहौल है। हीरालाल शर्मा ने मांग की है कि इन चोरी की वारदातों को शीघ्र अतिशीघ्र सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सचेत किया कि यदि समय रहते प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर नकेल नहीं कसी, तो व्यापार मंडल को मजबूरन बैठक कर प्रशासन के खिलाफ रणनीति तैयार करनी होगी। व्यापार मंडल के जिला सरंक्षक राजकरण भाटिया, कृष्ण गुप्ता, सोम सेठी, श्रवण गुप्ता, ओम बहल, अनिल बांगा, मदनलाल बजाज, देवेंद्र सोनी, चंद्रयश जैन, विजय जैन, कृष्णलाल मकानी, विरेंद्र जैन, सुभाष गोयल शेरपुरा, सतीश शर्मा ने भी चोरी की घटनाओं पर अपना रोष व्यक्त किया है।