यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इग्नू ने लागू किया सेमेस्टर सिस्टम, विषयों की बनाई पांच श्रेणियां
इग्नू की जुलाई 2019 से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र में बीए बीकॉम

जागरण संवाददाता, सिरसा :
इग्नू की जुलाई 2019 से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र में बीए, बीकॉम, बीएससी के विद्यार्थियों की अब सेमेस्टर के अनुसार ही परीक्षा होगी। हालांकि पहले वर्ष में जिन विद्यार्थियों ने जुलाई में दाखिला लिया है उनकी जून 2020 में परीक्षा होगी और इसके बाद सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा प्रारंभ की जाएगी।
नेशनल कालेज स्थित इग्नू सेंटर में लगभग 6 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले साल में एक बार ही विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती थी। ऐसे में अब इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सभी विद्यार्थियों की परीक्षा सेंटर के अनुसार लिए जाने का फैसला लिया है। जुलाई 2019 में जिन विद्यार्थियों ने इग्नू के अलग-अलग स्नातक स्तरीय कोर्स में एडमिशन लिया है उनकी परीक्षा सेमेस्टर अनुसार ली जाएगी। विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए और परीक्षा आसान बनाने के लिए विद्यार्थियों की अब सेमेस्टर आधारित परीक्षा होगी। पहले वर्ष में विद्यार्थियों की परीक्षा जून 2020 में होगी लेकिन इसके बाद दूसरे इयर में परीक्षा सेमेस्टर के अनुसार ली जाएगी।
सब्जेक्टों को बांटा पांच श्रेणियों में
तीन स्नातक स्तरीय कक्षाओं को च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस लागू करते हुए पाठ्यक्रमों में बदलाव किए गए है। पूरे पाठ्यक्रम को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें कोर कोर्सेज, डिसिप्लेन स्पेसीफिक इलेक्टिव, एबीलिटी इन्हांसमेंट कंप्लसरी कोर्सेज, स्किल इन्हांसमेंट कोर्सेज तथा जेनेरिक इलेक्टिव कोर्सेज में बांटा गया है। श्रेणियों में बांटे गए विषयों का चयन करने के बाद विद्यार्थियों को आगे पढ़ने होंगे। जबकि इससे पहले इग्नू में अध्ययनरत्त विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष विषय बदल लेने की छूट रहती थी। जिसके कारण बार-बार विषय बदलने से विद्यार्थियों को अपने बीएड कोर्स के सब्जेक्ट काम्निकेशन पूरे करने में कठिनाई होती थी। ::::इग्नू के पाठ्यक्रमों की नई संरचना जॉब ओरिएंटेड होने के साथ-साथ विषय चयन की प्रक्रिया को भी सरल की गई है। विषय चयन के लिए पांच श्रेणियां बनाई गई है जिसमें सब्जेक्टों की पूर्ण जानकारी दी गई है। इसके लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी जा चुकी है। वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी विद्यार्थी प्राप्त कर सकते है।
प्रो. एचके लाल, समन्वयक इग्नू सेंटर, राजकीय नेशनल कालेज
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
