Move to Jagran APP

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, महिला की मौत, बेटी गंभीर

संवाद सूत्र बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव पंजुआना में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होक

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:15 AM (IST)
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, महिला की मौत, बेटी गंभीर
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, महिला की मौत, बेटी गंभीर

संवाद सूत्र बड़ागुढ़ा : क्षेत्र के गांव पंजुआना में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। दुर्घटना के समय खेत में छह सात महिलाएं नरमा चुगाई कर रही थी। अचानक खेत में घुसी कार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

loksabha election banner

जानकारी मुताबिक रविवार सुबह गांव शेखुपुरिया की ओर से एक स्विफ्ट गाड़ी आई और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ को तोड़ते हुए पलटे खाती हुई खेत में जा घुसी। इसी दौरान खेत में महिलाएं नरमा चुगाई का कार्य कर रही थी। कार की चपेट में आने से पंजुआना निवासी 50 वर्षीय अंगूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी 20 वर्षीय बेटी किरण घायल हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कार सवार को बाहर निकाला, जो गांव फतेहपुरिया नियामत खां निवासी विक्रम था। वह अपने गांव से पंजुआना की ओर आ रहा था। मृतक अंगूरी देवी का पति दयाल चंद मानसिक रूप से परेशान है। उसके एक बेटा संजय जो राज मिस्त्री का काम करता है तथा एक बेटी किरण है। अंगूरी देवी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। सड़क हादसे ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। हालांकि किरण को अभी तक होश नहीं आया था, जबकि गांव पंजुआना के सरपंच अमर सिंह सहित अनेक ग्रामीण नागरिक अस्पताल में पहुंचे हुए थे। कार चालक विक्रम सिंह शादी समारोह में जाने वाला था। रास्ते में कार नियंत्रित होने से यह हादसा हो गया। विक्रम सिंह ने कुछ दिनों के बाद विदेश जाना था, इसके लिए उसने तैयारियां की हुई थी। खेत मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि उसके खेत में गांव की ही कुछ महिलाएं नरमा चुगाई का कार्य कर रही थी। घटना के समय वह घर पर था, जैसे ही उसे सूचना मिली, वह खेत में पहुंचा और मृतक महिला अंगूरी देवी व घायल किरण को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.