विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जज्बे को सलाम! 81 साल की उम्र में BA, 85 में MA... हरियाणा के रिटायर्ड फौजी लालचंद का कमाल; अब PhD की तैयारी

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:42 AM (IST)

सिरसा के 85 वर्षीय पूर्व फौजी लालचंद गोदारा ने एमए की डिग्री हासिल कर शिक्षा के प्रति अपने अटूट जज्बे का प्रदर्शन किया है।

एम की डिग्री दिखाते हुए लाल चंद गोदारा । जागरण

एम की डिग्री दिखाते हुए लाल चंद गोदारा । जागरण 


HighLights

  1. 85 वर्षीय पूर्व फौजी लालचंद गोदारा ने एमए की डिग्री ली

  2. 81 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी

  3. अब पीएचडी या कानून की पढ़ाई करने का लक्ष्य है

जागरण संवाददाता, सिरसा। बेहतर समाज के लिए शिक्षा मुख्य अंग है और शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती, यह तो बस एक उम्र का आंकड़ा है। इस बात को साबित करके दिखाया है सिरसा के 85 वर्षीय पूर्व फौजी लालचंद गोदारा ने।

एमए की डिग्री हासिल करने वाले लाल चंद के अनुसार जीवन में कोई भी मंजिल पाने के लिए शिक्षा रोशनी का काम करती है। लालचंद गोदारा ने बताया कि जब तक यह बात समझ आई तो उनकी उम्र 76 साल की हो चुकी थी।

बेशक उन्होंने सैनिक रहते हुए देश की सुरक्षा के लिए सीने पर गोली खाने की हिम्मत रखी, लेकिन अनपढ़ता का ताना गोली खाने से भी ज्यादा दर्द देने जैसा था। मजबूत जज्बे के भरोसे लालचंद ने 81 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एमए में दाखिला लिया। अब लालचंद ने एमए की डिग्री हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लालचंद ने बताया कि अब वे पीएचडी या ला करने का अरमान पूरा करने की दौड़ में हैं।