विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस में फिर कलह, बीरेंद्र को सिरसा का पर्यवेक्षक बनाने पर भड़के सेतिया; बोले- मैं पार्टी का नहीं क्या?

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:29 AM (IST)

कांग्रेस में सिरसा की राजनीतिक खींचतान फिर सार्वजनिक हो गई है, जहां पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह को प्रदर्शन का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर विधायक गोकुल सेतिया ने आपत्ति जताई।

पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह और विधायक गोकुल सेतिया

 पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह और विधायक गोकुल सेतिया

HighLights

  1. बीरेंद्र सिंह को सिरसा प्रदर्शन का पर्यवेक्षक बनाया गया।

  2. विधायक गोकुल सेतिया ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताई।

  3. सेतिया ने कहा, उचाना वालों से राजनीतिक टकराव है।

जागरण संवाददाता, सिरसा। कांग्रेस में सिरसा की राजनीतिक खींचतान फिर सार्वजनिक हो गई। आठ अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन के लिए पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह को सिरसा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस पर विधायक गोकुल सेतिया ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रभारी और प्रधान नए हैं, लेकिन उन्हें पता है कि कुछ लोगों से उनका राजनीतिक टकराव चल रहा है। गोकुल ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर कहा कि उचाना वालों से उनका राजनीतिक टकराव है और फिर भी चोर मोरी से सिरसा में प्रवेश का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा, “शायद प्रभारी और प्रधान मुझे पार्टी का हिस्सा नहीं समझते।” 

भाई की शादी से शुरू हुआ था दोनों में विवाद

गोकुल सेतिया के भाई विभोर सेतिया की शादी में बीरेंद्र सिंह शामिल नहीं हुए थे। बाद में शादी में शामिल न होने को लेकर बीरेंद्र सिंह ने टिप्पणी की कि हर किसी की शादी में शामिल नहीं हुआ जा सकता।

इस पर गोकुल ने पलटवार करते हुए कहा था, "हमारी कौन सी बाजू अकड़ी पड़ी है।” इसके बाद दोनों के बीच राजनीतिक तल्खी और बढ़ गई।