हरियाणा में खराब दूध मामले में CM नायब सैनी की बड़ी कार्रवाई, मिल्क प्लांट इंचार्ज सस्पेंड; पैसे लेकर किया था खेला
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सिरसा में खराब दूध को पैसे लेकर वापस भेजने के आरोप में मिल्क ...और पढ़ें

लोगों से मिलते सीएम नायब सैनी। फोटो जागरण
HighLights
सीएम सैनी ने सिरसा मिल्क प्लांट इंचार्ज भागीराम को निलंबित करने का आदेश दिया।
भागीराम पर खराब दूध को पैसे लेकर वापस भेजने का गंभीर आरोप है।
सीएम ने पंजाब में डबल इंजन सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में मिल्क प्लांट के एमआइएस इंचार्ज भागीराम को सस्पेंड और चार्जशीट करने के आदेश दिए है। भागीराम ने खराब दूध को रुपये लेकर वापस बल्क मिल्क कलेक्शन सेंटर को वापस भेज दिया। जिसके बाद दुग्ध समितियों ने उसे मार्केट में बेच दिया।
करीवाला गांव के रहने वाले मिल्क प्लांट के पूर्व चैयरमैन भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर सीएम ने कारवाई के आदेश दिए। वहीं इससे पहले सीएम कुत्ताबढ़ गांव में बलिदानी सुखचैन सिंह की अंतिम अरदास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सीएम ने परिवार को सांत्वना दिया। सीएम ने गांव में लोगों से मिलते हुए उनसे बारिश और फसलों के बारे में पूछा।
पंजाब की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है
मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि ब्रिक्स की मेजबानी भारत द्वारा किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठे वादे किए, पंजाब में भी कांग्रेस के शासन के बाद लोगों ने बदलाव का निर्णय लिया।
अब आम आदमी पार्टी के शासन को लेकर भी लोगों में असंतोष है तथा नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक पिता ने अपने बच्चे को बचाने के लि आवाज उठाई तो उस आवाज को दबा दिया गया।
पंजाब की जनता अब वहां पर डबल इंजन की सरकार चाहती है। आने वाले समय में वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही है।
