Move to Jagran APP

गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में श

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 10:46 PM (IST)
गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, डबवाली:

loksabha election banner

सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर तथा ग्रामीण इलाके में सिख संगतों ने अलग-अलग नगर कीर्तन निकाला। डबवाली में नगर कीर्तन गुरुद्वारा कलगीधर ¨सह सभा से शुरू हुआ। सबसे आगे युवा गतके के जौहर दिखाते हुए बढ़ रहे थे। पंज प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई करते हुए चल रहे थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब फूलों से सजी पालकी में विराजमान थे। नगर कीर्तन के दौरान शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सिख विद्वान संगतों को इतिहास से परिचित करवा रहे थे। नगर कीर्तन मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मंडी, कॉलोनी रोड, चौटाला रोड, ब¨ठडा रोड, मलोट रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा में पहुंचा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इससे पहले गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ प्रकाश किए गए। प्रकाशोत्सव के मौके पर रविवार को पाठ का भोग डाला जाएगा।

इधर गांव लोहगढ़ में नगर कीर्तन निकला। गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ प्रकाश किए गए। अरदास के बाद नगर कीर्तन शुरु हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में पूरे गांव की फेरी लगाने के बाद सिख संगत वापस गुरुद्वारा पहुंची। इंटरनेशनल ढाडी जत्थे ने सिख इतिहास सुनाया। इस मौके पर मनजीत ¨सह नोकवाल, जसवीर ¨सह, बल¨वद्र ¨सह, सुखचैन ¨सह, बलवीर ¨सह पूर्ण ¨सह, नछत्तर ¨सह तथा मुख्य ग्रंथी करनैल ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.