Move to Jagran APP

गणेश मानव सेवा समिति ने तिरंगा यात्रा निकाली

श्री गणेश मानव सेवा समिति खारियां द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मि

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:32 AM (IST)
गणेश मानव सेवा समिति ने तिरंगा यात्रा निकाली
गणेश मानव सेवा समिति ने तिरंगा यात्रा निकाली

संवाद सहयोगी, रानियां : श्री गणेश मानव सेवा समिति खारियां द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। गांव खारियां के सचिवालय से आरंभ हुई यह यात्रा गांव मंगालियां, नानूआना होते हुए रानियां के शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची। भगत सिंह चौक में पहुंचने पर गांव धोतड़ के सरपंच विनोद सहारण द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सरपंच विनोद सहारण ने कहा कि पाकिस्तान के गांव बावली में जन्मे शहीदे आजम भगत सिंह की आज 111वीं जयंती है। देश की आजादी के लिए लड़ते हुए 23 मार्च 1931 को भगत सिंहए राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी से लटका दिया था। इस बात को करीब 87 साल गुजर गए हैं, लेकिन भगत सिंह आज भी हमारे जेहन में जिदा हैं। शहीद भगत सिंह महान व्यक्तिव के धनी थे। उन्हें हंसते-हंसते देश के लिए बलिदान दे दिया। युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण पर जोर देना चाहिए। इस यात्रा में मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के माध्यम से युवाओं ने सभी ग्रामीणों को शहीद भगत सिंह की प्रेरणाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर समिति के प्रधान राजेन्द्र पंडित, सचिव विनोद सुथार, सदस्य मलिक, भजनलाल, प्रवीण कुमार, प्रदीप, राजेश कुलदीप, रविन्द्र, साहिल, शरणदीप, सतपाल, राजवीर, सुमित, गगनदीप, अजय, कृष्ण, भरत एवं मास्टर सुलेन्द्र, मुकेश, अनिल, अमन, राजेन्द्र और समस्त ग्राम पंचायत खारियां एवं धोतड़ के सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.