नशे के खिलाफ नाबालिग दोस्तों ने चलाया अभियान
शहर में बढ़ रहा नशे का कारोबार एक भयानक व ¨चतनीय विषय बनता जा
संवाद सहयोगी, डबवाली :
शहर में बढ़ रहा नशे का कारोबार एक भयानक व ¨चतनीय विषय बनता जा रहा है। युवा वर्ग निरंतर इस नशे की चपेट में आकर गर्त की ओर जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं व अन्य लोगों ने भी नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चलाए हुए हैं। नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ अब शहर के कुछ नाबालिग बच्चे सामने आए हैं जो नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और युवा वर्ग को इससे दूर रहने के लिए सोशल मीडिया व अन्य साधनों के द्वारा प्रेरित कर रहे हैं। इनमें से एक हैं जतिन मिढा उर्फ नोना जिसने नशे के खिलाफ आवाज उठाई है और यह बच्चा रोजाना विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं व अन्य लोगों को नशे से दूर रहने व उसके दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवा रहा है।
नोना मिढा ने कहा कि वह जल्द ही अन्य बच्चों शिवांशु मोहन, ताजप्रीत सेठी, कर्ण मिढा, योगेश सोनी, जस्सु धींगड़ा, अमन बराड़, प्रियांशु शर्मा के साथ मिलकर शहर में एक जागरूकता रैली के माध्यम से युवा वर्ग को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाकर उन्हें नशों से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे।