Move to Jagran APP

दिल्ली पुल से सिकंदरपुर तक फोरलेन बनेगा रोड

जागरण संवाददाता सिरसा संकरे हुए हिसार रोड की समस्या से निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 07:06 PM (IST)
दिल्ली पुल से सिकंदरपुर तक फोरलेन बनेगा रोड
दिल्ली पुल से सिकंदरपुर तक फोरलेन बनेगा रोड

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

संकरे हुए हिसार रोड की समस्या से निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री की घोषणा को सिरे चढ़ाने के लिए वन विभाग को चंडीगढ़ मुख्यालय से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब दूसरे विभागों से एनओसी मांगें जाने का काम शुरू कर दिया गया है। एनओसी मिलने के बाद टेंडर लगाए जाएंगे।

हिसार रोड पर सबसे अधिक ट्रैफिक है और रोड ट्रैफिक के सामने छोटा पड़ रहा है। यह समस्या कुछ साल पहले प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई थी और इसे चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव के बाद राज्य सरकार ने सैद्धांतिक रूप से इसे सही माना और मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुल से सिकंदरपुर पुल तक मार्ग को फोरलेन किए जाने की घोषणा की। इसी घोषणा पर अब विभाग ने काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले वन विभाग को पत्र लिखा है और रास्ते में आने वाले पेड़ों को हटाया जाए। वन विभाग के अधिकारियों ने रोड का किया मुआयना

पीडब्लयूडी विभाग द्वारा एनओसी मांगने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने रोड का मुआयना किया। इस रोड पर कई पेड़ हैं।वन विभाग के अधिकारियों ने 1980 में की गई अधिसूचना की कापी भी मांगी है ताकि इस रोड के बारे में सही जानकारी हासिल हो सके। डीएफओ रामकुमार जांगड़ा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पत्र भेजा था जिसके बाद मौके का अध्ययन किया गया है। डिवाइडर न होने से भी परेशानी

दिल्ली पुल से लेकर सिकंदरपुर तक डिवाइडर नहीं है। इस वजह से यहां दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। अनेक बार ओवरटेक करते समय यहां दुर्घटनाएं भी हुई हैं। इसके अलावा यहां रात को अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट का प्रबंध इस क्षेत्र में नहीं है। अभी प्रशासनिक स्वीकृति मिली

यह कार्य सीएम घोषणा में है। अभी टेंडर नहीं लगे हैं। अभी तो आरंभिक कार्रवाई शुरू हुई है। मुख्यालय से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। वन विभाग को पत्र लिखा गया है। अभी कुछ माह का समय लग सकता है।

केसी कंबोज

एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.