पराली के ढेर में आग, दमकल गाड़ियों ने बुझाई
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : रविवार सुबह गांव भुर्टवाला स्थित अनाज मंडी परिसर में पड़े पराली के ढ
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 03:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : रविवार सुबह गांव भुर्टवाला स्थित अनाज मंडी परिसर में पड़े पराली के ढेर में किन्हीं अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस आग के कारण वहां रखे करीब 75 ट्रॉली पराली व बाजरे का भूसा जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में ग्रामीण कालूराम की 50 ट्रॉली पराली व 10 ट्रॉली बाजरे का भूसा, ग्रामीण बलराम की 10 ट्रॉली पराली तथा सुलतान की 5 ट्रॉली पराली जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। जिस पर दमकल कर्मी मुकेश खिचड़, सुनील गुज्जर, रमेश हरडू व दीनदयाल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें