4 साल के मासूम को टांग से पकड़ खेतों की ओर घसीट ले गया खूंखार कुत्ता, सिरसा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात
सिरसा के फूलकां गांव में एक खूंखार कुत्ते ने साढ़े चार साल के हर्षित पर हमला कर दिया। कुत्ते ने ...और पढ़ें

सिरसा में मासूम बच्चे कुत्ते ने काटा (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिरसा। गांव फूलकां में खुंखार कुत्ते ने साढ़े 4 वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से नोंच खाया। गनीमत रही कि कुत्ते ने बच्चे को घर के गेट पर काटा और बच्चे का शोर सुनकर स्वजन ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के चंगुल से उसे छुड़वाया। कुत्ते ने बच्चे के शरीर पर कई जगह से बुरी तरह काटा है और कलाई पर काटने से गहरा जख्म हुआ है। स्वजन बच्चे को उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
फूलकां निवासी इंद्रपाल कुलड़िया ने बताया कि सोमवार को उसका साढ़े चार वर्षीय बेटा हर्षित घर के गेट पर अपनी दादी के साथ खेल रहा था। जैसे ही दादी घर में आई तो उसी दौरान एक खुंखार कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुते ने पहले उसके हाथ पर काटा, उसके बाद टांग को जबड़े में पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए खेतों की तरफ लेकर जाने लगी। स्वजन ने जब यह सब देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इसी दौरान पास में बनी चौपाल पर बैठे लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते के मुंह से बच्चे की टांग छुड़वाई। इंद्रपाल ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई गहरे घाव हैं। स्वजन बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
