Move to Jagran APP

किसानों ने किया अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के रानियां की अनाज मंडी में निरीक्षण के

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:11 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 06:11 AM (IST)
किसानों ने किया अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन
किसानों ने किया अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रानियां : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के रानियां की अनाज मंडी में निरीक्षण के लिए आने की सूचना मिलने पर मंडी के गेट के बाहर किसान एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे। हालांकि उप मुख्यमंत्री श्री चौटाला समाचार लिखे जाने तक अनाज मंडी में नहीं आए थे।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को उप मुख्यमंत्री के मंडी आने की सूचना मिली। इसके बाद वे गुरनाम सिंह झब्बर के नेतृत्व में मंडी के निर्मित किसान विश्राम गृह के बाहर एकत्रित हो गए। इसके पश्चात कुछ समय के पश्चात सिरसा में लगे पक्का मोर्चा से भी किसान व अन्य नेता भी रानियां अनाज मंडी के बाहर एकत्रित हो गए। किसानों ने कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिस दिन किसान की फसल एमएसपी से कम दाम में बिकी तो वे उसी समय अपने पद से इस्तीफा दे देंगे जबकि आज पूरे प्रदेश की अनाज मंडी में नरमा की फसल 5100 रुपए से 5300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक रही है जबकि धान भी एमएसपी से कम दाम में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को सीएम सिटी करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद किसान 26 व 27 नवंबर को दिल्ली में जाकर संसद भवन का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इन 3 कृषि कानूनों को वापिस नहीं लिया जाता तब तक किसानों को संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर बूटा सिंह थिद, जरनैल सिंह बराड़ सहित अनेक किसान नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.