बढ़ रहा प्रदूषण सबके लिए घातक : सचदेवा
जागरण संवाददाता, सिरसा : बरनाला रोड स्थित श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकंडरी स्कूल में दैनिक
जागरण संवाददाता, सिरसा : बरनाला रोड स्थित श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकंडरी स्कूल में दैनिक जागरण की ओर से पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में सर्वशिक्षा अभियान की सहायक परियोजना अधिकारी शशि सचदेवा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यह सबके लिए घातक है। बढ़ते प्रदूषण को पौधे लगाकर ही कम किया जा रहा है। दैनिक जागरण का पर्यावरण बचाने के लिए बहुत अच्छा अभियान है। उन्होंने कहा कि वृक्ष वर्षा के जल को भूजल के रूप में संचय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। जहां वृक्ष होते हैं वहां भू जलस्तर बेहतर होता है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। कार्यकारी प्राचार्या मीनाक्षी कटारिया ने कहा कि पौधों की कमी के कारण ही मौसम में बदलाव हो रहा है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। हमें हर उत्सव पर पौधे लगाने होंगे। पौधे लगाने के साथ साथ जब तक बढ़े नहीं हो जाते हैं। पौधों की उचित देखभाल करें। इस अवसर पर मैनेजर रोहताश कुमार, मधु कुकरेजा, एनके ¨सह, कृष्ण चौधरी मनोज कुमार, अनुपमा, कोमल मेहता, रीटा शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।